समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

पत्थर से सिर फोड़ने पर मौ’त व समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ जाम कर आगजनी मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर पत्थर लगने से गंभीर रूप से घायल युवक की पटना में इलाज के दौरान मौत होने के बाद मंगलवार की देर शाम समस्तीपुर – मुसरीघरारी मुख्य सड़क पर आक्रोशित लोगों द्वारा आदर्शनगर चौक के समीप सड़क जाम कर शव को बीच सड़क पर रख आगजनी व नारेबाजी करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को मृतक अजीत कुमार के भाई ललन कुमार के आवेदन पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। मृतक के भाई ने मकान मालिक मुन्ना झा पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है।

वहीं दूसरी ओर मुफस्सिल थाने के गश्ती टीम के दरोगा दीपक कुमार ने सड़क जाम करने व सरकारी काम में बाधा को लेकर चार नामजद व 50-60 अज्ञात के उपर प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग सैदपुर जाहिद के महावीर साह के पुत्र सुरेश साह, कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के शंभूपट्टी के सीताराम गुप्ता के पुत्र रविंद्र कुमार गुप्ता, शंभूपट्टी के ही रामविलास साह के पुत्र सुजीत कुमार साह, इसी गांव के बबलू सिंह के पुत्र विक्रम कुमार समेत 50-60 अज्ञात महिला व पुरूष को आरोपित किया गया है।

IMG 20260216 WA0006

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

बता दें कि बीते 13 फरवरी को अजीत अपने बड़े भाई के साथ आदर्शनगर स्थित मुन्ना झा के कैंपस पहुंचे थे, जहां एक फाइनेंस कंपनी का कार्यालय संचालित होता है। बड़े भाई कार्यालय में चले गए, जबकि अजीत नीचे परिसर में ही खड़ा था। इसी दौरान वह एक कोने में पेशाब कर रहा था, तभी मकान मालिक ने पेशाब करते युवक को देखकर ऊपर से ग्रेनाइट जैसा भारी पत्थर फेंक दिया, जो सीधे अजीत के सिर पर जा लगा। पत्थर लगते ही वह बेहोश होकर गिर पड़ा। हल्ला सुनकर नीचे पहुंचे भाई ने उसे तत्काल आदर्शनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

IMG 20240904 WA0139

इसके बाद उसे पटना ले जाया गया, जहां मंगलवार को इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे। पटना से शव लाकर आदर्शनगर चौक पर रखकर सड़क जाम कर दिया था। इधर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि मृतक के भाई ललन कुमार के आवेदन पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। वहीं सड़क जाम करने को लेकर चार नामजद व 50-60 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

FB ADD scaled

IMG 20250204 WA0010

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260201 WA0062 1

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150