Samastipur

मोहनपुर चौक पर अज्ञात वाहन की ठोकर से टोटो चालक की मौत, सवारी को पहुंचा कर लौटने के दौरान हादसा 

समस्तीपुर : समस्तीपुर – मुसरीघरारी मुख्य पथ पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक पर शनिवार की देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक टोटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुसापुर निवासी सचिंद्र राम के पुत्र संदीप कुमार के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार संदीप कुमार देर रात रूदौली की तरफ से सवारी छोड़कर शहर की ओर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनके टोटो में जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और उक्त वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग और स्थानीय युवा मौके पर जुट गए।

सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं क्षतिग्रस्त टोटो को भी जब्त कर लिया गया। तलाशी के दौरान टोटो से वाहन के कागजात और मृतक का पहचान पत्र बरामद हुआ, जिसके आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। इधर रविवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

बता दें कि संदीप कुमार अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उसके मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया और परिजन रोते-बिलखते सदर अस्पताल पहुंचे। वहीं थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। परिजनों के आवेदन को यातायात थाना भेजा जाएगा, जहां से मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की तलाश में जुटी है।

Avinash Roy

Recent Posts

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

3 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

6 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन स्थित निर्माणाधीन महिला सिपाही बैरक के निर्माण में बड़ी गड़बड़ी, ठेकेदार पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…

7 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में एलुमनी इंटरैक्शन, पूर्व छात्राओं ने साझा किए अपने अनुभव

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…

8 घंटे ago

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

18 घंटे ago