Samastipur

खानपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम से भारी मात्रा में आभूषण लूटकांड का समस्तीपुर SP ने किया खुलासा, 6 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीपुरगाहर में बीते 13 फरवरी को हुए दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में छह बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने लूटे गए आभूषणों के साथ हथियार और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। बुधवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान एवं मानवीय सूचना के आधार पर टीम गठित कर लगातार छापेमारी की गई। इसके बाद हसनपुर और बिथान थाना क्षेत्र से छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र के बदलापुरा के प्रमोद कुमार सिंह के पुत्र केशव कुमार, बेगूसराय के ही लाखो थाना क्षेत्र के लाखो के छोटो चौधरी के पुत्र सुमित कुमार, बेगूसराय मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोडिया हैबतपुर के अशर्फी कुमार सोनी के पुत्र प्रवीण कुमार सोनी, बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र के सिहमा के अमोद सिंह के पुत्र पीयूष कुमार, समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के सिहमा के अजब लाल यादव के पुत्र नक्षत्र यादव और खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के अंकित ठाकुर के पुत्र अमित ठाकुर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार बरामद सामानों में एक सोने का गले का आभूषण, एक जोड़ी कर्णफूल, करीब डेढ़ किलोग्राम चांदी, एक देसी पिस्तौल व चार जिंदा कारतूस, एक देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त दो बाइक तथा छह मोबाइल फोन शामिल हैं। एसपी ने बताया कि घटना का मुख्य सरगना प्रवीण कुमार सोनी है। प्रवीण कुमार सोनी पर पूर्व से 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पूर्व में भी ज्वेलरी दुकान लूट मामले में जेल जा चुका है। उसका स्वयं का ज्वेलरी दुकान भी है, जहां चोरी के आभूषणों की खरीद-बिक्री की जाती थी। पुलिस ने सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। संगठित गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

बता दें कि खानपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गाहर चौक पर 13 फरवरी को दिनदहाड़े बदमाशों ने पिस्तौल का भय दिखा कर एक ज्वेलर्स दुकान में भारी मात्रा में आभूषण व नगद लूट की घटना को अंजाम दिया था। लूटपाट के बाद बदमाशों ने बीच सड़क पर कई राउंड गोलियां भी चलाई थी। बताया गया है कि बदमाशों ने दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग करते हुए करीब 15 से 20 किलो चांदी, 300 ग्राम सोना के लूट की घटना को अंजाम दिया था। लूटे गये आभूषणों की कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गयी थी।

Avinash Roy

Recent Posts

देशभर में लागू हुआ 33% महिला आरक्षण कानून, सरकार ने जारी की अधिसूचना

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने वाला…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित IIT और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स के हर्ष और पल्लवी को गणित में 100% अंक

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

6 घंटे ago

समस्तीपुर: भाई-बहन ने CBSE 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 90% और 92% अंक लाकर बढ़ाया क्षेत्र मान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या-15 के…

6 घंटे ago

पटेल मैदान में तीन दिवसीय जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू

समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान में जिला एथलेटिक संघ के तत्वाधान में तीन दिवसीय…

7 घंटे ago

BPSC TRE-4 में 46,882 वैकेंसी, अगले तीन से चार दिन में आ जाएगा नोटिफिकेशन

बीपीएससी (BPSC) टीआरई 4 के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BPSC…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में स्मार्ट मीटर अपडेट के नाम पर साइबर फ्रॉड ने पति-पत्नी के 1.93 लाख रुपये उड़ाए

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों का जाल लगातार फैलता जा रहा है। गुरुवार को…

15 घंटे ago