Samastipur

बूढ़ी गंडक नदी पर पुल निर्माण की मांग तेज, नाव के सहारे आवागमन को मजबूर ग्रामीण

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत शोभन पंचायत के सामने बूढ़ी गंडक नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर ‘पुल निर्माण संघर्ष मोर्चा’ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के लोगों ने पुल निर्माण को लेकर विस्तृत चर्चा की और आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया। ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के 78 वर्ष बीत जाने के बाद भी खानपुर प्रखंड की लगभग 5 से 6 पंचायतों के लोगों को नदी पार करने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे आवागमन बाधित होता है और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

पूर्व में समाज सेवी यशवंत चौधरी ‘बादशाह’ के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों और नेताओं को ज्ञापन सौंपा गया था। पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराते हुए कई बार मुंडन कराकर भी प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया। सुरतपुर घाट पर आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि बूढ़ी गंडक नदी पर पुल निर्माण होने से खानपुर और समस्तीपुर प्रखंड क्षेत्र की कई पंचायतों को सीधा लाभ मिलेगा तथा आवागमन सुगम हो जाएगा।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि होली के बाद समस्तीपुर प्रखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतौना के सूरतपुर घाट पर एक बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें खानपुर प्रखंड की लगभग एक दर्जन पंचायतों तथा समस्तीपुर प्रखंड की पांच पंचायतों के लोगों को आमंत्रित कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि सुरतपुर घाट, पंचायत छतौना और शोभन पंचायत के बीच बूढ़ी गंडक नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन देने के बाद बीते मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने स्थल निरीक्षण भी किया। बैठक में माया शंकर कुशवाहा, परमानंद बाबू, पूर्व मुखिया अर्जुन चौधरी, कृष्णा देवगिरी, सुजीत कुमार, चंद्रभूषण चौधरी, वत्स दीपक कुमार चौधरी, राहुल कुमार, शुभम कुमार चौधरी, बिंदेश्वर कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

4 घंटे ago

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

8 घंटे ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

9 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

9 घंटे ago