समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में 79 केंद्रों पर आज से इंटर की परीक्षा शुरू, हर सेंटर पर वीडियोग्राफी और तीन लेयर सुरक्षा की व्यवस्था

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा की आज से शुरुआत हो गई है, जो 13 फरवरी तक चलेगी। समस्तीपुर में 79 सेंटर्स पर 2 पालियों में परीक्षा होगी। सेंटर के बाहर कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था है। स्टूडेंट्स के जूते-मौजे उतरवाए गए। पूरे जिले में साइंस और कला संकाय में कुल 64,355 परीक्षार्थी एग्जाम देंगे। पहली पाली सुबह 9:30 से 12:45 तक है। 9:00 के बाद किसी को एंट्री नहीं मिली। द्वितीय पाली 2:00 बजे से शुरू होकर 5:15 पर समाप्त होगी। हर हाल में परीक्षार्थियों को दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा हॉल में प्रवेश कर जाना है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर गुप्ता ने बताया कि समस्तीपुर जिला मुख्यालय में 50 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जबकि परशुराम में 14, दलसिंहसराय में 6 और पटोरी में 9 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है। सभी जगह पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बलों की तैनाती है। सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही है। विज्ञान संकाय में 33607, कला संकाय में 29971, वाणिज्य में 765 और वोकेशनल में 12 परीक्षार्थी हैं। समस्तीपुर अनुमंडल में पुरुष परीक्षार्थी के लिए 34 और महिला परीक्षार्थी के लिए 16, रोसड़ा में 14, दलसिंहसराय में 6 व पटोरी में 9 केंद्र बनाए गए हैं।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150