समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को शहर के गुदरी बाजार स्थित एक आभूषण दुकान पर छापेमारी कर बैंक में नकली आभूषण गिरवी रखकर उस पर लाखों रुपए लोन ग्राहक को दिलवाने के मामले में बैंक चेकर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चेकर की पहचान गुदरी बाजार के राम नारायण प्रसाद गुप्ता के पुत्र राजू कुमार गुप्ता के रूप में की गयी है। दरअसल काशीपुर स्थित इंडियन बैंक के शाखा से नकली आभूषण गिरवी रखकर ऋण स्वीकृत कराने के मामले में इंडियन बैंक मंडलीय कार्यालय मुजफ्फरपुर की प्रमुख प्रेरणा कुमारी ने 23 दिसंबर को नगर थाने में 9 खाता धारक और चार चेकर को नामजद आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी।
इसमें इंडियन बैंक मंडलीय कार्यालय मुजफ्फरपुर की प्रमुख प्रेरणा कुमारी ने जिन 9 ग्राहकों को नामजद किया था उसमें शहर के विवेक विहार मुहल्ले के सुमन कुमार की पत्नी कल्पना कुमारी, खानपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा पुरूषोत्तमपुर मसीना के दिनेश राम की पत्नी उशा देवी, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुसापुर वार्ड संख्या-5 के सुनील कुमार की पत्नी आरती कुमारी, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ही लगुनियां सुर्यकंठ वार्ड संख्या-16 के याम सुंदर राम की पत्नी विमल देवी, वैशाली जिले के आजीजपुर चांदी वार्ड संख्या-12 मुसापुर के सावन कुमार साह की पत्नी प्रियंका देवी, बल्लीपुर बाबू साहब चौक वार्ड संख्या-4 के निर्मलकांत चौधरी के पुत्र जितेंद्र कुमार चौधरी, मथुरापुर वार्ड संख्या-12 के सैयद अली अशरफ की पत्नी उज्मा नाज, मुसापुर वार्ड संख्या-12 के सैयद इमरान की पत्नी कहकशा नाज व रहीमपुर रूदौली वार्ड संख्या-9 के सुरेंद्र राय की पत्नी धर्मशीला देवी को आरोपित किया था।
इसके अलावे चार बैंक चेकरों को भी आरोपित किया गया था जिनमें नगर थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार के लखन लाल गुप्ता के पुत्र मोहन कुमार, पटोरी थाना क्षेत्र के सिनेमा चौक गोला रोड के विजय कुमार गुप्ता के पुत्र बिपिन कुमार, नगर थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार के राम नारायण प्रसाद गुप्ता के पुत्र राजू कुमार गुप्ता व भोजपुर जिले के कर्मनटोला के सुरेंद्र प्रसाद के पुत्र अरूण कुमार को आरोपित किया था। चूंकि, बैंक के पैनल जांचकर्ता यानी की चेकर ही गोल्ड लोन स्वीकृत कराने वाले ऋणधारकों के स्वर्ण आभूषण काे प्रमाणित कर उसका मूल्यांकन करते हैं। चेकर ने जानबूझकर जाली स्वर्ण आभूषण को असली प्रमाणित किया और उसका मूल्यांकन किया था।
इससे पहले अक्टूबर महीने में भी इंडियन बैंक मंडलीय कार्यालय मुजफ्फरपुर की प्रमुख प्रेरणा कुमारी ने तीन अन्य ग्राहकों व इन्हीं चार चेकरों को आरोपित करते हुए नकली आभूषण के बदले गोल्ड लोन लेने के मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। उस कांड में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा लगुनियां सुर्यकंठ निवासी जगदीश महतो के पुत्र रवि रंजन कुमार, आजाद नगर मोहल्ला के सुरेश राय की पत्नी आशा देवी, नगर थाना क्षेत्र के गोला रोड भूतनाथ चौक निवासी योगेन्द्र प्रसाद के पुत्र मुकेश कुमार को आरोपित किया गया था। इधर बुधवार को नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर राजू गुप्ता को गुदरी बाजार स्थित उसके दुकान से गिरफ्तार किया है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आरोपी चेकर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, वहीं अन्य की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी चल रही है।
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…
पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…
समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…
बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट गणेश चौक स्थित एक माॅल में मंगलवार…