Samastipur

कल 2 फरवरी से बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा, समस्तीपुर के 79 केंद्रों पर कड़ी निगरानी, जूता भी किया गया प्रतिबंधित

समस्तीपुर : कल दो फरवरी से होने वाले इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। परीक्षा की तैयारी को लेकर सुपर जोनल, जोनल, गश्ती दंडाधिकारी, स्टेटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और केंद्राधीक्षकों को अहम निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बिहार बोर्ड के निर्देशानुसार इंटर की परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक चलेगी।

प्रथम पाली के परीक्षार्थियों को सुबह 9 बजे तक और द्वितीय पाली के परीक्षार्थियों को दोपहर 1.30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा। तय समय के बाद आने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। मोबाइल या किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिलने पर संबंधित वीक्षक की भी जवाबदेही तय की जाएगी। परीक्षार्थियों को जूता-मोजा पहनकर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी, वे केवल चप्पल पहनकर ही केंद्र में जा सकेंगे। परीक्षा से पहले सभी परीक्षार्थियों की सघन बॉडी फ्रिस्किंग की जाएगी।

वीडियोग्राफी व सीसीटीवी की रहेगी निगरानी सभी परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार और संवेदनशील स्थलों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था रहेगी, साथ ही सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जाएगी। केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे परीक्षार्थियों को पहले ही आगाह कर दें कि किसी भी तरह की अनुचित गतिविधि में शामिल पाए जाने पर बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। परीक्षा भवन के आसपास के क्षेत्रों की भी वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर नजर रखने के लिए जिला साइबर सेल को 24 घंटे सक्रिय रखा गया है। गलत पोस्ट करने वालों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

पटना में गहरे पानी में डूब रहे थे दो युवक, महिला सिपाही ने बचाने के लिए वर्दी में ही गंगा में लगा दी छलांग

दीघा थाना क्षेत्र के पाटीपुल घाट पर माघ पूर्णिमा के अवसर पर रविवार सुबह गंगा…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में बुधवार से MCH भवन का आम मरीजों के लिये कर दिया जाएगा शुभारंभ, सिविल सर्जन ने की घोषणा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, महिला वार्ड व एमसीएच भवन में रविवार की…

13 घंटे ago

जितवारपुर चांदनी चौक पर अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार इंटर के छात्र की मौ’त

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर चांदनी चौक के पास रविवार की सुबह अज्ञात…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई संत गुरु रैदास जी की 649वीं जयंती

समस्तीपुर : संत शिरोमणि गुरु रैदास जी महाराज की 649वीं जयंती के अवसर पर नगर…

14 घंटे ago

85 मिनट के बजट भाषण में एक बार भी बिहार का जिक्र नहीं, निर्मला सीतारमण ने सिर्फ दो बार लिया पटना का नाम

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्तीय वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश किया.…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में तीन महीने में मात्र 55 प्रतिशत ही धान की हुई खरीद, अब खरीद के मात्र एक ही महीनें बचे

समस्तीपुर : सरकारी स्तर से जिले में चयनित पैक्सों और व्यापार मंडलों में निबंधित किसानों…

20 घंटे ago