Samastipur

समस्तीपुर जंक्शन पर RPF की बहादुरी से टली बड़ी दुर्घटना, चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे युवक को बचाया

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गाड़ी संख्या 15211 प्लेटफॉर्म संख्या 1 से खुल ही रही थी कि एक युवक ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच बने गैप में गिरकर फंस गया। युवक का आधा शरीर प्लेटफॉर्म के नीचे चला गया था, जबकि एक हाथ किसी तरह डिब्बे के पायदान से चिपका हुआ था। वह ट्रेन के साथ रगड़ खाता जा रहा था और ट्रेन रफ्तार पकड़ने ही वाली थी।

इसी दौरान प्लेटफॉर्म पर गश्त कर रहे आरपीएफ के उप निरीक्षक पी.के. चौधरी की नजर इस खौफनाक मंजर पर पड़ी। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए उन्होंने बिना समय गंवाए दौड़ लगाई और पूरी ताकत से युवक को खींचकर बाहर निकाल लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अगर एक क्षण की भी देरी हो जाती तो बड़ी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता था।

मौके पर मौजूद यात्रियों के बीच कुछ पल के लिए सांसें थम गई थीं। लोगों को यह भी डर सता रहा था कि कहीं युवक को बचाने के प्रयास में अधिकारी स्वयं ट्रेन की चपेट में न आ जाएं। लेकिन सूझबूझ, तत्परता और साहस का परिचय देते हुए उप निरीक्षक ने असंभव को संभव कर दिखाया।

बचाए गए युवक ने अपना नाम संतलाल (35 वर्ष), पिता स्वर्गीय राम गुलाम महतो, निवासी रोसड़ा थाना क्षेत्र, जिला समस्तीपुर बताया। घटना के तुरंत बाद उसे प्लेटफॉर्म पर लिटाकर प्राथमिक देखभाल दी गई। ऑन ड्यूटी डीवाईएसएस के माध्यम से रेलवे अस्पताल को सूचना दी गई, जिसके बाद रेलवे के डॉक्टर मौके पर पहुंचे और युवक का प्राथमिक उपचार किया। आरपीएफ की तत्परता और बहादुरी से एक बड़ी रेल दुर्घटना टल गई। घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने राहत की सांस ली और अधिकारी की सराहना की।

Avinash Roy

Recent Posts

पत्थर से सिर फोड़ने पर मौ’त व समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ जाम कर आगजनी मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

49 मिनट ago

समस्तीपुर पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से 50 हजार Cash निकालकर जा रहे छात्र के बैग से उच्चके ने उड़ाये रूपये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से बुधवार…

1 घंटा ago

BRB काॅलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने चौथे नेशनल इंवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट…

2 घंटे ago

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

10 घंटे ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

11 घंटे ago

प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 नामजद सहित अन्य अज्ञात पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…

12 घंटे ago