Samastipur

जितवारपुर चांदनी चौक पर अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार इंटर के छात्र की मौ’त

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर चांदनी चौक के पास रविवार की सुबह अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार इंटर के एक छात्र की मौत हो गयी। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर वार्ड संख्या-21 के रहने वाले पवन कुमार के पुत्र राज कुमार (19 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजकुमार रविवार की सुबह अपने घर बहादुरपुर से बाइक से विशनपुर किसी काम से गया था। वहां से लौटने के क्रम में चांदनी चौक और समस्तीपुर काॅलेज के बीच उसे किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी।

ठोकर मारने के बाद उक्त वाहन चालक अपने वाहन सहित वहां से फरार हो गया, वहीं बाइक सवार राजकुमार वहीं गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों के द्वारा उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे जहां उसकी गंभीर स्थिति को देख बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल से पीएमसीएच ले जाने के दौरान रास्ते में ही राज कुमार ने दम तोड़ दिया।

इसके बाद परिजन वापस सदर अस्पताल पहुंचे। जहां पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। इस संबंध में ट्रैफिक थानाध्यक्ष सुनीलकांत ने बताया कि अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। आगे आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर विधि-सम्मत कारवाई की जाएगी।

घर से बिना बताए निकला था राजकुमार :

सदर अस्पताल पर पोस्टमार्टम हाउस के पास मौजूद मृतक राज कुमार के पिता पवन कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह-सुबह उनका पुत्र घर से बिना किसी को बताए उनका बाइक लेकर निकल गया। जब देर हुई और उसका फोन नहीं लगा तो वह पुत्र को ढुंढने निकले। चांदनी चौक के पास सड़क किनारे टूटी-फूटी स्थिति में उनकी बाइक खड़ी मिली। आसपास के लोगों से पूछताछ की गयी तो बताया गया की इसपर सवार युवक को किसी वाहन ने ठोकर मार दी थी। स्थानीय लोगों के द्वारा उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद वह भी सदर अस्पताल पहुंचे जहां इमरजेंसी वार्ड में बेटे को खून से लथपथ देखा। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए वह बेटे को लेकर पीएमसीएच के लिये निकले, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इधर घर के जवान बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 79 केंद्रों पर आज से इंटर की परीक्षा शुरू, हर सेंटर पर वीडियोग्राफी और तीन लेयर सुरक्षा की व्यवस्था

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा की आज से शुरुआत हो गई है, जो…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में क्रेडिट कार्ड का ऑफर देकर धोखाधड़ी से 80 हजार रुपये उड़ाने की FIR दर्ज

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरहन निवासी गौतम कुमार ने आनलाइन…

3 घंटे ago

पटना के मरीन ड्राइव पर अब बस में होगी पार्टी, डबल डेकर बस में मना सकेंगे जन्मदिन और खास मौके

जेपी गंगा पथ पर चलने वाली डबल डेकर बस अब सिर्फ सैर का जरिया नहीं…

4 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल ने आय बढ़ाने में रचा नया रिकॉर्ड, कबाड़ बेचकर 24.12 करोड़ रुपये कमाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025–26 में राजस्व सृजन के क्षेत्र में…

4 घंटे ago

पटना में गहरे पानी में डूब रहे थे दो युवक, महिला सिपाही ने बचाने के लिए वर्दी में ही गंगा में लगा दी छलांग

दीघा थाना क्षेत्र के पाटीपुल घाट पर माघ पूर्णिमा के अवसर पर रविवार सुबह गंगा…

14 घंटे ago

कल 2 फरवरी से बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा, समस्तीपुर के 79 केंद्रों पर कड़ी निगरानी, जूता भी किया गया प्रतिबंधित

समस्तीपुर : कल दो फरवरी से होने वाले इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा को पूरी तरह…

17 घंटे ago