Samastipur

समस्तीपुर के इस राम जानकी मंदिर से 100 वर्ष पुरानी बेशकीमती मूर्तियों की हुई चोरी, चोरी हुए मूर्ति की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गयी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव स्थित राम जानकी मंदिर में स्थापित राम, जानकी, लक्ष्मण एवं ठाकुर जी की प्रतिमा रविवार की देर रात चोरी हो गई। गायब प्रतिमा अष्टधातु की है। यह काफी पुरानी भी है। देवधा गांव का राम जानकी मंदिर लगभग 100 साल पुराना है। मंदिर में राम, जानकी, लक्ष्मण और ठाकुर की प्रतिमाएं स्थापित थीं। रविवार की रात राम, जानकी, लक्ष्मण और ठाकुर जी की मूर्तियाें की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली। चोरी गई मूर्तियाें की कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक की आंकी जा रही है।

मंदिर से जुड़ा पुजारी का मकान है। इसकी देखभाल भी पुजारी सुधारी जी करते हैं। पुजारी का कहना है कि अन्य रात की भांति मंदिर में ताला लगाकर वे सोने चले गए। इस दौरान अज्ञात चोरों ने किसी उपकरण से ताला को काटने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिलने पर मास्टर की के सहारे ताला खोलकर मंदिर के अंदर प्रवेश कर गया और मंदिर में स्थापित राम, जानकी, लक्ष्मण और लड्डू गोपाल की बेशकीमती मूर्तियां की चोरी कर फरार हो गया।

ग्रामीणों ने बताया कि करीब आठ साल पूर्व भी गांव के ही एक दूसरे ठाकुरबाड़ी से सभी 6 मूर्तियां गायब हो गईं थी लेकिन आज तक उन सभी मूर्तियाें को बरामद करने में नाकाम है। ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन के अंदर गायब सभी मूर्तियां को पुलिस द्वारा बरामद नहीं किया जाएगा तो चौथे दिन सैकड़ों ग्रामीण थाना परिसर में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेगें।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

6 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago