समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट गणेश चौक स्थित एक माॅल में मंगलवार की दोपहर खरीदारी करने गयी एक महिला का पर्स अज्ञात बदमाशों ने चोरी कर लिया। महिला के बैग में सात हजार रुपये नगद, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड समेत अन्य जरूरी कागजात थे। पीड़ित महिला पोखरैरा की रहने वाली बतायी गयी है। घटना की जानकारी के तुरंत बाद पीड़ित महिला ने माॅल के मैनेजर से शिकायत की, जिसके बाद सीसीटीवी की जांच की गयी। लेकिन सीसीटीवी कैमरा में कुछ भी स्पस्ट पता नहीं चल सका।
इसके बाद उसने डायल-112 को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करते हुए सीसीटीवी की जांच की। काउंटर के पास का सीसीटीवी कैमरा स्पस्ट नहीं दिखाई दे रहा था। इसके बाद पीड़ित महिला ने नगर थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज करायी है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में जांच की जा रही है।
समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…
बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र में एक टोटो पर बैठी महिला का…
समस्तीपुर : जिलाधिकारी-सह- अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, समस्तीपुर की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय…
बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को 31 साल पुराने एक मामले में पटना…