समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान में जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित मैत्रीपूर्ण कॉस्को क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रशासन एकादश ने रोमांचक मुकाबले में बैंकर्स एकादश को 6 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। 15-15 ओवरों का यह मैच दर्शकों के लिए अंत तक सांसें रोक देने वाला रहा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्रशासन एकादश ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 137 रन बनाए। टीम की ओर से अभिसार ने बेहतरीन 41 रनों की पारी खेली। वहीं एनडीसी रजनीश कुमार राय ने 23, राहुल कुमार ने 18 तथा कप्तान डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह ने 15 रनों का अहम योगदान दियाा।
बैंकर्स एकादश की ओर से शक्ति कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए, जबकि समीर कुमार ने 2 तथा अभिजीत और राजेश कुमार ने 1-1 विकेट प्राप्त किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंकर्स एकादश की टीम ने दमदार शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज राकेश कुमार ने 37 रन बनाए, जबकि शक्ति कुमार ने 23, कप्तान अभिजीत गौरव ने 22 और समीर कुमार ने 12 रनों का योगदान दिया। बावजूद इसके टीम निर्धारित ओवरों में 131 रन ही बना सकी।
प्रशासन एकादश की ओर से एनडीसी रजनीश कुमार राय ने 3 विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ी, जबकि ओएसडी और राहुल ने 2-2 तथा अभिसार ने 1 विकेट हासिल किया। मौके पर डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह एवं बैंकर्स टीम के रीजनल हेड ने संयुक्त रूप से विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। वही बेस्ट बल्लेबाज अभिसार, बेस्ट गेंदबाज शक्ति कुमार, बेस्ट क्षेत्ररक्षक ओएसडी तथा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार एनडीसी रजनीश कुमार राय को दिया गया। इस मुकाबले में सुभीत कुमार सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…
नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…
समस्तीपुर : जिले में संचालित करीब 19 बैंक अकाउंट से अधिक का उपयोग देश के…
समस्तीपुर : सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन (05585/05586) का…
बिहार के सिविल न्यायालयों में चपरासी पद पर भर्ती के लिए आयोजित हुई प्रारंभिक परीक्षा…