Samastipur

समस्तीपुर में 823 अभ्यर्थियों ने छोड़ी CTET की परीक्षा, कल्याणपुर में कदाचार करते एक अभ्यर्थी को पकड़ा गया

समस्तीपुर : सीटेट (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा ) परीक्षा, 2026 रविवार को कड़ी निगरानी के बीच जिले के 20 परीक्षा केंद्रों पर ली गई। रविवार को दूसरे दिन इस परीक्षा के दोनों शिफ्टों में कुल 823 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी। ऐसे अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर नहीं पहुंचे। इस परीक्षा के सिटी कॉर्डिनेटर अखौरी नील किशोर सिन्हा ने बताया कि एक परीक्षा केंद्र सिटी सेंट्रल स्कूल कल्याणपुर में एक अभ्यर्थी को परीक्षा में कदाचार करते पकड़ा गया। उसके विरुद्ध बोर्ड को रिपोर्ट भेज दी गई है। इस रिपोर्ट के आधार पर इस अभ्यर्थी पर विधिसम्मत कार्रवाई बोर्ड करेगा।

उन्होंने बताया कि बोर्ड से पहुंची हुई उड़नदस्ता टीम ने सभी केंद्रों पर परीक्षा का औचक निरीक्षण किया। सिटी कोऑर्डिनेटर ने बताया कि आज दूसरे दिन की परीक्षा भी कदाचाररहित व शांतिपूर्ण रहा। किसी केंद्र से बायोमेट्रिक अटेंडेंस में मिसमैच की शिकायत सामने नहीं आई। पहली व दूसरी शिफ्ट की परीक्षा के लिए क्रमशः 9180 व 9180 अभ्यर्थी आवंटित थे। इसमें पहली शिफ्ट में 451 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। दूसरी शिफ्ट की परीक्षा में 372 अभ्यर्थी अनुपस्थित थे। दोनों शिफ्टों को मिला कर कुल 18360 अभ्यर्थियों में 823 अभ्यर्थी ने परीक्षा छोड़ दी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

16 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago