समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर शहर के इन हिस्सों में 1 मार्च को 6 घंटे तक लगातार बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, निपटा ले जरूरी काम

समस्तीपुर : शहर में 1 मार्च को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग द्वारा 33 केवी E-House फीडर में मेंटेनेंस कार्य कराए जाने के कारण संबंधित पावर सब-स्टेशन से निकलने वाली सभी 11 केवी फीडर बंद रहेंगी। जानकारी के अनुसार मेंटेनेंस कार्य सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने जरूरी कार्य समय से पहले निपटा लें।

बिजली बाधित रहने वाले क्षेत्रों में महरदही, बी.आर.बी. कॉलेज क्षेत्र, तिरहुत एकेडमी, काशीपुर, पुरानी गैस गोदाम, धरमपुर चौक, ताजपुर रोड, के इंटर रोड, पटेल मैदान, अधिकारी आवास, बारह पत्थर, अधिकारी कार्यालय, विवेक विहार सहित आसपास के इलाके शामिल हैं। बिजली विभाग ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य उपभोक्ताओं को बेहतर और सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्य पूर्ण होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150