समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान स्थित क्रीड़ा भवन में पदाधिकारी एवं बैंकर्स के संयुक्त तत्वावधान में पुरुष एवं महिला पदाधिकारियों के लिए बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता खेल भावना, सौहार्द और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का उत्कृष्ट उदाहरण रही। प्रतियोगिता के पहले सत्र में महिला पदाधिकारियों के एकल मुकाबले खेले गए।
फाइनल मैच में एडीएमओ अनुष्का श्रीवास्तव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण सोनाली को सीधे सेटों में 2-0 से पराजित कर महिला वर्ग में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वहीं अन्य मुकाबलों में कला संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी एवं बैंकर्स की असिस्टेंट मैनेजर गाग्री शरण ने अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
दूसरे सत्र में पुरुष पदाधिकारियों के डबल्स मुकाबले खेले गए। फाइनल में एडीएम ब्रजेश कुमार एवं एसडीसी धर्मराज की जोड़ी ने बंदोबस्त पदाधिकारी विजय कुमार व कुणाल की जोड़ी को 2-0 से पराजित कर पुरुष वर्ग की चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं डीसीएलआर ऋषभ राज एवं अभिसार की जोड़ी ने अभिजीत गौरव व समीर कुमार की जोड़ी को हराकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में एडीएम एवं बंदोबस्त पदाधिकारी ने एक-दूसरे को ट्रॉफी प्रदान कर विजेताओं का सम्मान किया। प्रतियोगिता का सफल संचालन जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर कार्यालय सहायक वरुण कुमार सिंह, शिक्षक सुभीत कुमार सिंह, निखिल कुमार, अंजनी कुमार, राहुल कुमार, अंशु सिन्हा सहित अन्य सहयोगियों ने सराहनीय भूमिका निभाई।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…
समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…