समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

जनसमस्याओं के समाधान को लेकर विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर SDO के साथ की बैठक

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर एसडीओ दिलीप कुमार के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आम जनता से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की। यह बैठक समस्तीपुर सदर अनुमंडल अंतर्गत आयोजित की गई, जिसमें जनहित से संबंधित सभी प्रमुख बिंदुओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, प्रमाण पत्र निर्गत करने में आ रही कठिनाइयाँ, सामाजिक सुरक्षा योजनाएँ, जन वितरण प्रणाली, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। विधायक ने प्रत्येक बिंदु पर अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए।

IMG 20260216 WA0006

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

एसडीओ दिलीप कुमार ने आश्वासन दिया कि सदर अनुमंडल अंतर्गत प्राप्त सभी मामलों का निष्पक्ष एवं त्वरित निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत की नियमित समीक्षा कर प्रभावी निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करेंगे, ताकि आम नागरिकों को विभिन्न कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।

विधायक अश्वमेघ देवी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समाधान है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयास से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि क्षेत्र के किसी भी नागरिक को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने अधिकारियों को जनहित को सर्वोपरि रखते हुए जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य समस्तीपुर सदर अनुमंडल क्षेत्र में सुशासन का प्रत्यक्ष लाभ आम जनता तक पहुंचाना तथा समस्याओं का स्थायी और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना रहा।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20250204 WA0010

IMG 20260201 WA0062 1

IMG 20250821 WA0010

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150