समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

पूसा में दिनदहाड़े लूट, युवक को पिस्टल के बट से पीटकर बदमाश फरार; लोडेड पिस्टल बरामद

समस्तीपुर/पूसा : पूसा थाना क्षेत्र के जान घाट में सोमवार की शाम बुलेट सवार तीन बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक को रोककर मोबाइल व बाइक की चाबी छीन ली तथा मौके पर फरार हो गए। विरोध करने पर बदमाशों ने पिस्टल के बट से युवक के सर पर वार भी कर दिया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। भागने के दौरान बदमाशो का एक लोडेड पिस्टल घटना स्थल पर ही गिर गया। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुँची पूसा पुलिस ने घटनास्थल से एक लोडेड पिस्टल बरामद की हैं। पीड़ित व घायल युवक की पहचान गरूआरा गांव निवासी कपलेश्वर दास के 30 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है।

पीड़ित व घायल युवक के साथ बाइक पर उसका भतीजा विकाश कुमार एवं आयुष कुमार भी मौजूद था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीड़ित व घायल युवक छोटू अपने भाई के ससुराल चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी देवनारायण दास के घर से अपने दोनों भतीजों को लेकर अपने घर गरुआरा जा रहा था। इसी दौरान हरपुर जान घाट के समीप बुलेट बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर घेर लिया तथा मोबाइल व बाइक की चाबी छीन ली।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150