समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में दर्ज दुष्कर्म कांड के फरार अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। हरैल पंचायत के चापर गांव स्थित अभियुक्त के घर न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया गया है। यह कार्रवाई कांड के प्राथमिकी अभियुक्त महेन्द्र पासवान, पिता स्व. शिवायक पासवान के विरुद्ध की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद महेन्द्र पासवान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
प्राथमिकी के बाद से ही अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा है। उसकी तलाश में पुलिस द्वारा कई बार छापेमारी की गई, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष सह अनुसंधान पदाधिकारी एसआई अन्नू सिंह ने बताया कि अभियुक्त की लगातार फरारी को देखते हुए न्यायालय से इश्तेहार निर्गत कराया गया है, जिसे नियमानुसार उसके आवास पर चिपकाया गया।
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…