Samastipur

जनता दरबार में समस्तीपुर DM ने सुनीं फरियादें, समय सीमा में निपटारे का दिया निर्देश

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में डीएम रोशन कुशवाहा ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं सुदूर क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी शिकायतें सीधे डीएम के समक्ष रखीं।

जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों में राजस्व एवं भूमि सुधार से जुड़े मामलों की संख्या अधिक रही। फरियादियों ने भूमि विवाद, दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) में देरी तथा जमीन की मापी से संबंधित समस्याएं उठाईं। सामाजिक कल्याण विभाग से जुड़े मामलों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के भुगतान में विलंब तथा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की मांग प्रमुख रही।

आपूर्ति विभाग से संबंधित शिकायतों में राशन कार्ड में गड़बड़ी, नाम जोड़ने-हटाने की समस्या और जन वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न वितरण में अनियमितता की बातें सामने आईं। इसके अलावा परिवहन व्यवस्था एवं विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े आवेदन भी डीएम को सौंपे गए।

मामलों की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने मौके पर उपस्थित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक मामले की मॉनिटरिंग की जाएगी तथा निष्पादन के बाद संबंधित विभाग विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराएंगे।

जनता दरबार में एडीएम ब्रजेश कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अली एकराम सहित विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से न केवल शिकायतों का त्वरित निवारण संभव होता है, बल्कि प्रशासन के प्रति आम जनता का विश्वास भी मजबूत होता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के इन हिस्सों में 1 मार्च को 6 घंटे तक लगातार बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, निपटा ले जरूरी काम

समस्तीपुर : शहर में 1 मार्च को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग द्वारा 33 केवी…

3 घंटे ago

होली से पहले समस्तीपुर में नेशनल हाईवे किनारे खड़े ट्रक से 45 लाख की विदेशी शराब जब्त, चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर : होली पर्व को लेकर राज्यभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत…

3 घंटे ago

ताजपुर रोड में लगा रहा भीषण जाम, भोला टॉकीज ROB पाइलिंग से थमी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था

समस्तीपुर : शहर के ताजपुर रोड में शुक्रवार को भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में रमजान के दूसरे जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा, अमन-चैन की मांगी गयी दुआ

समस्तीपुर : पवित्र माह रमजान-उल-मुबारक की रूहानी फिजा में शुक्रवार को दूसरे जुमे की नमाज…

4 घंटे ago

होली को लेकर मुफस्सिल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार…

4 घंटे ago

शहर से सटे आधारपुर गांव में बच्चा चोरी की अफवाह पर हंगामा, बुजुर्ग महिला को ग्रामीणों ने घेरा

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के आधारपुर गांव में शुक्रवार को कथित बच्चा चोरी की…

4 घंटे ago