Samastipur

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में हादसा टला, दूसरे फ्लोर की बालकनी का छज्जा गिरा, नीचे खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट कैंपस परिसर में शुक्रवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दूसरे और पहले फ्लोर की बालकनी का छज्जा अचानक टूटकर नीचे गिर पड़ा। घटना के वक्त नीचे लोगों की आवाजाही रहती है, लेकिन संयोगवश उस समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

गिरा हुआ छज्जा सीधे नीचे खड़ी निर्वाचन विभाग के एक क्लर्क की बाइक पर आ गिरा, जिससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। तेज आवाज सुनकर परिसर में मौजूद कर्मियों और आम लोगों के बीच कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छज्जा काफी पुराना और जर्जर हालत में दिखाई दे रहा था। घटना के बाद परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और भवन की मजबूती को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

कर्मचारियों ने प्रशासन से कलेक्ट्रेट भवन के जर्जर हिस्सों की अविलंब जांच कर मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन इस घटना ने कलेक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यहां देखें वीडियों :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

3 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago