समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्दा लगुनियां सुर्यकंठ वार्ड संख्या-37 में बीते 23 जनवरी की रात एक निर्माणाधीन मकान से चोरों ने लाखों रुपये मुल्य के वायरिंग के सामान, सील काॅपर वायर, प्लंबिंग के सामान व एक महीने पूर्व बेटे के शादी में मिले उपहार व कपड़े की चोरी मामले में पुलिस ने कारवाई करते हुए रविवार की देर शाम एक इलेक्ट्राॅनिक दुकानदार को चोरी के सामान खरीदने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार दुकानदार की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र बेलारी निवासी शिवचंद्र सिंह के पुत्र अजीत कुमार के रूप में की गई है। उसके दुकान से पुलिस ने करीब 16 पैकेट काॅपर वायर का बंडल बरामद किया है। पूछताछ में उसने बताया कि पास के ही कबाड़ी दुकानदार से उसने 11 हजार में सभी तार खरीदे थे। वहीं अन्य सामान की उसे जानकारी नहीं है। मामला उजागर होने के बाद से ही कबाड़ी दुकानदार फरार चल रहा है।
बताया गया है कि सेवानिवृत्त रेलकर्मी विमलेश्वर महतो (62) के घर लगुनियां सुर्यकंठ से 23 जनवरी की रात अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली थी। इस मामले का सीसीटीवी भी सामनें आया था। पीड़ित के पुत्र ने खुद छानबीन करते हुए चोरी का सुराग ढूंढ पुलिस को जानकारी दी।
जानकारी मिलते ही पुलिस ने छापेमारी कर चोरी के सामान खरीदने के मामले में दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले एक चोर की भी इस मामले में गिरफ्तारी हो चुकी है। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि दुकानदार को चोरी का सामान खरीदने के जुर्म में गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी है।
समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा…
बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…
समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…
समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…