अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला
समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल पर कराया गया। नस दब जाने के कारण वह चलने-फिरने में असमर्थ हो गई थीं। आर्थिक तंगी के कारण परिवार के लिए इलाज कराना मुश्किल हो रहा था। जानकारी के अनुसार करीब 15 दिन पूर्व एक निजी अस्पताल में उनका ऑपरेशन कराया गया। उपचार के बाद सोमवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। ऑपरेशन सफल रहने से परिजनों में खुशी का माहौल है। मौके पर उपस्थित अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की तरफ से भुगल यादव उर्फ अमरेश ने पहल करते हुए 18 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। परिवार के सदस्यों ने फाउंडेशन और सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।
अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, भुगल यादव उर्फ अमरेश की तरफ से आर्थिक सहयोग भी मिला#Samastipur pic.twitter.com/kcC5pJpljN
— Samastipur Town (@samastipurtown) February 12, 2026

