Samastipur

प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 नामजद सहित अन्य अज्ञात पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे प्रॉपर्टी डीलर सह सिने कारोबारी अंटू इस्सर पर जानलेवा हमला मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। कार और बाइक सवार बदमाशों ने उनके आवास के बाहर पहुंचते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी।

घटना में उनके सहयोगी शुभम सिंह उर्फ ईशू के कंधे में गोली लग गई थी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में गोलियों की आवाज से लोग दहशत में आ गए। हालांकि स्थानीय लोगों की भीड़ जुटते देख सभी बदमाश कार और बाइक से जितवारपुर-बिशनपुर की ओर फरार हो गए।

इस गोलीकांड मामले में बुधवार की देर शाम नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित अंटू इस्सर ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह मंगलवार रात अपने सहयोगी, खानपुर थाना क्षेत्र के खैरी निवासी विजय प्रताप सिंह के पुत्र शुभम सिंह ईशू के साथ काम निपटाकर जितवारपुर से बहादुरपुर स्थित अपने आवास लौट रहे थे। जैसे ही वे घर के बाहर पहुंचे, पहले से घात लगाए बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

दर्ज प्राथमिकी में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही वार्ड संख्या- 35 निवासी महेश्वर राय के पुत्र शत्रुध्न राय, मथुरापुर थाना क्षेत्र के शेखोपुर निवासी स्व. अमरेंद्र सिंह के पुत्र राजीव सिंह उर्फ पुल्लू सिंह, नगर थाना क्षेत्र के कबीर आश्रम स्टेशन रोड निवासी स्व. लालबाबू राय के पुत्र राहुल यादव उर्फ चुसनी, स्टेशन रोड वार्ड संख्या 23 निवासी मनीराम उर्फ मनीया तथा कबीर आश्रम स्टेशन रोड निवासी मो. महफूज खान के पुत्र लक्की खान समेत पांच से सात अज्ञात को आरोपित किया गया है।

अंटू इस्सर ने बताया कि सभी हमलावर हत्या की नीयत से पिस्टल लेकर आए थे और ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे। जान बचाने के लिए वे पास स्थित सिनेमा हॉल की ओर भागे। नगर थाने की पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। संभावित कारणों और आपसी रंजिश के बिंदु पर भी जांच की जा रही है।

यहां देखें अंट्टू ईस्सर का बयान :

Avinash Roy

Recent Posts

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

2 घंटे ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

3 घंटे ago

आशीष भारती, स्वप्ना मेश्राम और गौरव मंगला; केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये बिहार के 3 IPS अधिकारी

पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…

4 घंटे ago

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

7 घंटे ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के स्कूलों में कुत्तों की पहरेदारी करेंगे गुरुजी, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

समस्तीपुर : अब जिले के स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, स्वच्छता व सुरक्षा की…

10 घंटे ago