Samastipur

समस्तीपुर में जिला स्कूली एवं ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप शुरू, ADM ने किया उद्घाटन

समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान स्थित अतः क्रीड़ा भवन में रविवार को जिला स्कूली एवं ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप शुरू हुआ। चार दिनों तक चलने वाले इस प्रतियोगिता का उद्घाटन एडीएम ब्रजेश कुमार एवं डीआईओ मनीष कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं बैडमिंटन खेल कर किया। इसके पुर्व जिला बैडमिंटन संघ ने सभी आगत अतिथियों को बुके प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के पहले दिन डीएवी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।

सर्वप्रथम अंडर 6 वीं बालक वर्ग के प्रथम चक्र में श्रेयश सिंह ने ओम चौधरी को, प्रतीक हर्षित ने शाश्वत को, यशस्वी ने प्रियांशु राज को, आयुष रंजन ने केशव कुमार को, वंश कुमार ने भौतिक कुमार को,अनुराग कुमार ने आयुष्मान को, अभिजीत आनंद ने अभिनव कुमार झा को, आर्यन सिंह ने हर्ष को,सिरिश कमल ने आर्यन भारद्वाज को हराया। जबकि द्वितीय चक्र में डीएवी के श्रेयश सिंह, मिसबाहुल हक, अर्पित कुमार, अभिजीत आनंद एवं बिरला ओपन माइंड्स के तथागत तेजस व लोटस वैली स्कूल के सिरिश कमल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले चक्र में प्रवेश किया।

इसी प्रकार अंडर 8वीं वर्ग के प्रथम चक्र में कार्तिकेय ने कुमार जय को, अतुल्य कुमार ने अंकित कुमार को, अर्चित सिन्हा ने हर्ष राज को, आरव कुमार ने अनिकेत को एवं कुमार कर्णिक ने केशव राज को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। मौके पर पर वरिष्ठ शटलर मुकेश सिंह, जिला बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष ललन यादव, संयोजक नवीन कुमार, अंजनी कुमार सहित बहुत सारे खेल प्रेमी उपस्थित थे। मंच संचालन जिला बैडमिंटन संघ के सचिव तरुण कुमार ने किया। प्रतियोगिता का फाइनल एवं पुरस्कार वितरण 22 जनवरी को होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

22 मिनट ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

49 मिनट ago

Patna Metro: पटना मेट्रो ने रचा इतिहास, 5.2 किलोमीटर सुरंग की खुदाई पूरी; रेलवे स्टेशन समेत कई जगह आना-जाना आसान

पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…

2 घंटे ago

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

9 घंटे ago