Samastipur

न्याय की मांग को लेकर समस्तीपुर वीमेंस काॅलेज के बाहर प्रदर्शन व पुतला दहन

समस्तीपुर : महिला कॉलेज से जुड़े छात्राओं नें उत्तराखंड के बीजेपी महिला मंत्री के पति भद्दी टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उत्तराखंड में हुए अंकिता भंडारी की हत्या में शामिल नेताओं के गिरफ्तारी की भी मांग की। खुशी कुमारी के अध्यक्षता तथा माला कुमारी के संचालन में इस दौरान सभा का आयोजन किया गया। आइसा प्रदेश अध्यक्ष प्रीति कुमारी नें कहा कि बीजेपी राज्य में मां, बेटी, बहुएं सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां बेटी बचाओ का नारा दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर लड़कियों का बोली लगाया जा रहा है और वीवीआइपी को सेवा नहीं देने पर बेटी का हत्या कर दिया जा रहा है। ये दोनों कार्य बीजेपी और उनके नेतृत्व में चल रही राज्य और केंद्र की सरकार कर रही है जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

वही आइसा जिला सचिव सुनील कुमार सिंह नें कहा कि हमारा विरोध केवल उत्तराखंड के बीजेपी महिला मंत्री के पति का बयान के खिलाफ नहीं, बल्कि महिलाओं की स्मिता, समानता और न्याय के पक्ष में है, जिसे सत्ता के संरक्षण में कुचलने की कोशिश की जा रही है। मौके पर आइसा जिला उपाध्यक्ष दोपक कुमार, आइसा सदस्य खुशी, माला, पूनम, चुलबुलों, स्वेता, नीतू, तनु, मुस्कान राखी, शिवानी, रेखा, सोनम, प्रिया, रूपा कुमारी, चांदनी कुमारी आराध्या कुमारी, मो. फिरोज सहित दर्जनों छात्र छात्राएं शामिल थे।

Avinash Roy

Recent Posts

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

44 मिनट ago

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

3 घंटे ago

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

5 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

6 घंटे ago

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

16 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस ने 24 घंटे में सिर कटे शव का सिर बगीचे में जमीन खोदकर किया बरामद, मुख्य आरोपी समेत चार संदिग्धों को भी पकड़ा, 15 पर नामजद FIR

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसारी गांव में सुधांशु शर्मा की…

16 घंटे ago