मनोरंजन गिरी ह’त्याकांड का सूत्रधार नामजद आरोपी संजीत गिरी ने किया आत्मसमर्पण
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के करिहारा पंचायत के मुखिया रहे मनोरंजन गिरी हत्याकांड के मुख्य सूत्रधार नामजद आरोपी संजीत गिरी ने आत्म समर्पण कर दिया। जानकारी देते हुए उजियारपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अजित कुमार ने बताया की संजीत गिरी बिक्रम गिरी का रिश्ते में चाचा लगता है। उन्होंने कहा की संजीत गिरी ही विक्रम व मुखिया मनोरंजन के बीच प्रतिद्वंदिता के जनक थे। सूत्रों की माने तो पूर्व में भी ग्राम पंचायत की योजनाओं में लाभ पाने को लेकर संजीत मुखिया पर दवाव बनाने के साथ ही योजनाओं के विरुद्ध जांच की मांग करते हुए अधिकारियों से कार्रवाई की मांग करता रहता था। इसी को लेकर विक्रम गिरी व मनोरंजन गिरी के बीच वैमनस्य की कहानी शुरू हो गई थी।

