Samastipur

समस्तीपुर-सहरसा सवारी ट्रेन में ब्रेक वाइंडिंग, ब्रेक फंसने के कारण घंटों परिचालन रहा बाधित

समस्तीपुर : समस्तीपुर-सहरसा सवारी ट्रेन के एक्सेल लॉक के कारण शुक्रवार की दोपहर रेलखंड पर ट्रेन परिचालन घंटों तक बाधित रहा। घटना के बाबत बताया जा रहा है कि 63348, सवारी ट्रेन समस्तीपुर से नियमित समय पर दोपहर 1 बजे समस्तीपुर स्टेशन से खुली। 1:10 बजे भगवानपुर देसुआ हुआ स्टेशन पहुंची थी। 1:12 बजे इसे अंगारघाट स्टेशन के लिए रवाना किया गया। इसी दौरान भगवानपुर देसुआ और अंगारघाट स्टेशन के बीच सुपौल गांव के पास अचानक ही ट्रेन में हाट एक्सेल की समस्या आयी।

ट्रेन का ब्रेक फंस जाने के कारण ट्रेन धीरे-धीरे रुक गई। ट्रेन के अचानक बीच रास्ते में रुकने से बड़ी संख्या में ट्रेन में सवार यात्री नीचे उतर गये। लोको पायलट ने अपने स्तर से ब्रेक को छुड़ाने का प्रयास किया। लेकिन जब ब्रेक नहीं खुला, तो मंडल मुख्यालय को जानकारी दी गई। मुख्यालय से राहत ट्रेन के साथ अभियंताओं की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। इसके बाद मरम्मती कर देर शाम ट्रेन रवाना किया गया व परिचालन सामान्य कराया गया। इस कारण कई ट्रेनों को रद्द व डाइवर्ट करना पड़ा व कई ट्रेनों का आंशिक समापन कराया गया।

रद्द की गई गाड़ियाँ (17 जनवरी 2026) :

1. गाड़ी संख्या 63375 सहरसा–सुपौल मेमू पैसेंजर

2. गाड़ी संख्या 63376 सुपौल–सहरसा मेमू पैसेंजर

3. गाड़ी संख्या 63343 सहरसा–समस्तीपुर मेमू पैसेंजर

शॉर्ट टर्मिनेशन (16 जनवरी 2026) :

गाड़ी संख्या 63348 समस्तीपुर–सहरसा मेमू पैसेंजर को अंगार घाट स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

19 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

19 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

21 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

21 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

23 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago