Samastipur

बेगूसराय से समस्तीपुर में अपने ससुराल से पत्नी को लेने आये दामाद की पीट-पीटकर ह’त्या, खेत से बरामद हुआ श’व

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत लरुआ पंचायत अंतर्गत दादनपुर गांव में गुरुवार की रात एक युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक का शव नून नदी किनारे बांध से सटे लरुआ चोर के खेत से बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के शकरपुरा थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव निवासी झुमन सहनी के 28 वर्षीय पुत्र राजा सहनी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को खून से लथपथ अवस्था में बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है।

इस संबंध में हलई थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि खेत में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में गला दबाने और बेरहमी से मारपीट कर हत्या किए जाने के संकेत मिले हैं। हत्या के बाद शव को खेत में फेंक दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। बताया जाता है कि राजा सहनी अपनी पत्नी को विदा कराने ससुराल आया था। उसकी पत्नी काफी दिनों से मायके में रह रही थी और ससुराल जाने से इनकार कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ, जो बढ़ते-बढ़ते मारपीट में तब्दील हो गया और बाद में युवक की हत्या कर दी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी जांच में लगाया है। शव की पहचान होने के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं, ससुराल पक्ष ने हत्या के आरोपों से इंकार किया है। इधर पुलिस का कहना है कि मृतक के स्वजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। फिलहाल सभी बिंदुओं पर गहन जांच जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

7 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

7 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

9 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

15 घंटे ago