Samastipur

समस्तीपुर RPF की टीम ने चलती ट्रेन से पर्स छीनकर भाग रहे 3 शातिर बदमाशों को दबोचा, रहा है अपराधिक इतिहास

समस्तीपुर : समस्तीपुर आरपीएफ ने एक टीम गठित कर ट्रेनों में महिला से पर्स की चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को बुधवार को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चलती ट्रेन में आये दिन चोरी की घटना की शिकायत मिलने पर मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष कुमार के निर्देश पर टीम का गठन किया गया। गठित टीम सादे लिबास में रेलवे स्टेशन व यार्ड एरिया में यात्री के सामानों की चोरी करने वाले अपराधियों के खिलाफ गुप्त आपराधिक गतिविधि की निगरानी कर रही थी।

इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि कुछ अपराधी महिला यात्रियों का पर्स छीन कर चलती ट्रेन से कुद कर भाग गया है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुये टीम ने भोला टाकिज गुमटी के पास व मजार के पीछे से महिलाओं के पर्स के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से महिलाओं के पर्स के अलावा नकदी, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पेन कार्ड के अलावा मोबाइल, घड़ी व धारदार चाकू आदि भी बरामद किया गया।

पकड़े गये अपराधियों में नगर थाना क्षेत्र के माल गोदाम चौक निवासी सूरज कुमार, वारिसनगर थाना क्षेत्र का पुरनाही निवासी राजा बाबू और उजियारपुर थाना क्षेत्र का नाजिरपुर निवासी श्रवण कुमार शामिल है। ज्ञात हो पकड़े गये तीनों अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है। तीनों पूर्व में भी ट्रेन में चोरी करने के आरोप में कई बार जेल की हवा खा चुके हैं। आरपीएफ ने बताया कि ये एक चोरी का संगठित गिरोह संचालित करते हैं। इससे अभी पूछताछ की जा रही है। इस गिरोह के अन्य सदस्यों को भी चिह्नित कर उन पर कार्रवाई की जायेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

54 मिनट ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

2 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

5 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

5 घंटे ago