Samastipur

समस्तीपुर में राजधानी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी मामले में एक गिरफ्तार, कल शाम स्टेशन से खुलते ही असामाजिक तत्वों ने पत्थर फेंक B-5 कोच का शीशा तोड़ा था

समस्तीपुर : समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेल खंड पर शुक्रवार की शाम राजधानी एक्सप्रेस को असामाजिक तत्वों ने निशाना बनाते हुए पत्थरबाजी की थी। इस मामले में आरपीएफ ने कारवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है। बता दें कि शुक्रवार की शाम डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही ट्रेन संख्या 20503 राजधानी एक्सप्रेस पर समस्तीपुर और कर्पूरीग्राम स्टेशन के बीच अज्ञात लोगों ने अचानक पत्थरबाजी कर दिया था। पथराव के दौरान ट्रेन के B-5 कोच का शीशा टूट गया था, जिससे यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई थी।

हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई और ट्रेन परिचालन पर भी कोई असर नहीं पड़ा। यात्रियों द्वारा शिकायत किए जाने के बाद जब ट्रेन मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंची, तो वहां टूटे शीशे की मरम्मत कराई गई थी। आवश्यक कार्य पूरा होने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया था। बता दें कि हाल के दिनों में ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। इससे पहले वंदे भारत एक्सप्रेस, मौर्य एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेनों को भी असामाजिक तत्वों द्वारा निशाना बनाया जा चुका है, जिससे रेल सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

24 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

24 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

1 दिन ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago