समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSRailway

रेल यात्री ध्यान दें, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस समेत 12 ट्रेनों का बदला रूट; जानें क्या है कारण और देखें अन्य डाइवर्ट ट्रेनों की लिस्ट 

IMG 20260121 WA0021

समस्तीपुर : गोरखपुर गोंडा रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिगनलिंग के कमीशनिंग कार्य को लेकर रेलवे द्वारा नन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य बभनान, परसा तिवारी और स्वामी नारायण छपिया के बीच लगभग 12 किलोमीटर के रेलखंड में किया जाएगा। इस कारण 23 और 24 जनवरी को ब्लॉक लिया गया है, जिसका असर कई ट्रेनों के परिचालन पर पड़ेगा। इस दौरान कुछ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी, कुछ ट्रेनों को नियंत्रित अथवा पुनर्निर्धारित किया गया है, वहीं कुछ ट्रेनों का बभनान और स्वामी नारायण छपिया स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव नहीं दिया जाएगा।

रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 23 जनवरी को दरभंगा से चलने वाली ट्रेन संख्या 02569 दरभंगा नई दिल्ली विशेष, बरौनी से चलने वाली ट्रेन संख्या 02563 बरौनी नई दिल्ली विशेष, दरभंगा से चलने वाली ट्रेन संख्या 12565 दरभंगा नई दिल्ली एक्सप्रेस तथा मुजफ्फरपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 12557 मुजफ्फरपुर आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस को निर्धारित मार्ग गोरखपुर बस्ती गोंडा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर बढ़नी गोंडा के रास्ते चलाया जाएगा।

IMG 20260121 WA0006

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

इसी तरह 24 जनवरी को दरभंगा से चलने वाली ट्रेन संख्या 22551 दरभंगा जालंधर सिटी एक्सप्रेस भी इसी परिवर्तित मार्ग से चलेगी। वहीं दिल्ली और अन्य स्टेशनों से बिहार की ओर आने वाली कई ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। 23 जनवरी को नई दिल्ली से चलने वाली ट्रेन संख्या 02570 नई दिल्ली दरभंगा विशेष, आनंद विहार टर्मिनल से चलने वाली ट्रेन संख्या 12558 आनंद विहार टर्मिनल मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, अमृतसर से चलने वाली ट्रेन संख्या 12408 अमृतसर न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, नई दिल्ली से चलने वाली ट्रेन संख्या 02564 नई दिल्ली बरौनी विशेष, आनंद विहार टर्मिनल से चलने वाली ट्रेन संख्या 15280 आनंद विहार टर्मिनल सहरसा एक्सप्रेस, अमृतसर से चलने वाली ट्रेन संख्या 14674 अमृतसर जयनगर एक्सप्रेस तथा काठगोदाम से चलने वाली ट्रेन संख्या 13020 काठगोदाम हावड़ा एक्सप्रेस को गोंडा बस्ती गोरखपुर के स्थान पर गोंडा बढ़नी गोरखपुर मार्ग से चलाया जाएगा।

IMG 20240904 WA0139

पुनर्निर्धारित कर चलाई जाने वाली ट्रेन नन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कुछ ट्रेनों को नियंत्रित अथवा पुनर्निर्धारित भी किया गया है। 23 जनवरी को आनंद विहार टर्मिनल से चलने वाली ट्रेन संख्या 15622 आनंद विहार टर्मिनल कामाख्या एक्सप्रेस को उत्तर रेलवे और लखनऊ मंडल में 90 90 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा। जम्मूतवी से चलने वाली ट्रेन संख्या 14692 जम्मूतवी बरौनी एक्सप्रेस को 65 65 मिनट, जबकि अमृतसर से चलने वाली ट्रेन संख्या 15212 अमृतसर दरभंगा एक्सप्रेस को 60 60 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा कटिहार से चलने वाली ट्रेन संख्या 15707 कटिहार अमृतसर एक्सप्रेस और मदार जंक्शन से चलने वाली ट्रेन संख्या 19623 मदार जंक्शन दरभंगा एक्सप्रेस को अपने प्रारंभिक स्टेशनों से 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाया जाएगा।

FB ADD scaled

बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं दी जाने वाली ट्रेन रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि 23 और 24 जनवरी को बभनान स्टेशन पर कई ट्रेनों का अस्थायी ठहराव नहीं दिया जाएगा। इनमें ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 11123), बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 11124), बरौनी लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15203), आनंद विहार रक्सौल एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15274), बांद्रा टर्मिनल बरौनी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 19037), अमृतसर जयनगर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14674), काठगोदाम हावड़ा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13020), रक्सौल आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15273), लखनऊ जंक्शन बरौनी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15204), बरौनी बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 19038), हावड़ा काठगोदाम एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13019), जम्मूतवी गुवाहाटी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15654) और जयनगर अमृतसर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14673) शामिल हैं।

इसी तरह स्वामी नारायण छपिया स्टेशन पर भी 23 और 24 जनवरी को बांद्रा टर्मिनल बरौनी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 19037) तथा बरौनी बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 19038) का अस्थायी ठहराव नहीं रहेगा। उधर, रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि यात्रा के दौरान होने वाली असुविधा से बचा जा सके।

IMG 20250821 WA0010

IMG 20250204 WA0010

file 00000000201c7207a5243d349b920613

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150