Samastipur

समस्तीपुर पुलिस ने 24 घंटे में 30 को किया गिरफ्तार, वाहन चेकिंग में 2.83 लाख से अधिक की वसूली

समस्तीपुर : जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए समस्तीपुर पुलिस द्वारा पिछले 24 घंटे के दौरान व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 30 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस के अनुसार छापेमारी के क्रम में हत्या के एक आरोपी, हत्या के प्रयास के तीन, डकैती के एक, अपहरण के दो, एससी-एसटी एक्ट के तीन तथा शराब से जुड़े छह मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।

इसके अलावा जिले में अलग-अलग मामलों में नौ अजमानतीय वारंटों का भी निष्पादन किया गया। शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने 386.42 लीटर विदेशी शराब और 18.75 लीटर देशी शराब जब्त की है। वहीं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 128 वाहनों से 2 लाख 83 हजार 500 रुपये की शमन राशि वसूली गई, जो एक दिन में की गई उल्लेखनीय वसूली मानी जा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने अन्य मामलों में चार खोखा भी बरामद किए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

7 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

15 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

15 घंटे ago