Samastipur

पुलिस अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने महिला को किया डिजिटल अरेस्ट, ठगे 18.70 लाख रुपये, समस्तीपुर के पटोरी से एक गिरफ्तार

भागलपुर में एक महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 18.70 लाख रुपये की ठगी मामले में भागलपुर साइबर पुलिस ने समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी के हसनपुर के रहने वाले आरोपी अविनाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर भागलपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के चुनिहारी टोला की रहने वाली रत्ना गुप्ता ने केस दर्ज कराया था। उन्होंने पुलिस को बताया था कि चार जनवरी को अंजान नंबर से एक शख्स ने कॉल किया और बताया कि वह नेशनल सीक्रेट डिपार्टमेंट से बोल रहा है।

मुंबई में पुलिस अधिकारी होने की बात कहने वाले उस शख्स ने कहा कि आप और संजय मिलकर मनी लांड्रिंग का काम करते हैं। उसने यह भी कहा कि आपकी रिकॉर्डिंग भी है। यही कहकर धमकाया और डिजिटल अरेस्ट कर लिया। गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम बताए, छापेमारी की जा रही आरोपी के पास से पुलिस ने 15 हजार रुपये नगद, मोबाइल और एटीएम कार्ड बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के भी नाम पुलिस को बताए हैं। अन्य जिलों और राज्य के साइबर अपराधियों के गिरोह में शामिल होने की बात उसने कही है। गिरोह के उन सदस्यों की भी पुलिस तलाश कर रही है।

मामले के खुलासे और अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी प्रमोद कुमार के निर्देश पर साइबर डीएसपी कनिष्क श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस की टीम का गठन किया गया। उस टीम में साइबर थाना के एसआई शिव कुमार सुमन, एसआई रितु कुमारी, सिपाही सुभाष और सिपाही दीपक कुमार महतो को शामिल किया गया था। घर से बाहर जाने से रोका, बेटा और बेटी को उठवा लेने की भी धमकी दी महिला ने पुलिस को बताया था कि कॉल करने वाले ने धमकी देकर डिजिटल अरेस्ट किया और पांच एवं छह जनवरी को उनके पति के खाते से उसके बताए दो खाते में नौ लाख और नौ लाख सत्तर हजार रुपये ट्रांसफर करा लिया।

साइबर अपराधियों ने महिला को घर से बाहर जाने से रोक दिया। यह भी धमकी दी कि अगर नेशनल सीक्रेट केस लीक हो जाएगा तो इसकी सजा आपको भुगतनी होगी। महिला और उसके पति का हस्ताक्षर करा व्हाट्सएप पर बांड भी मंगवा लिया। आधार की कॉपी ले ली। बेटा और बेटी को उठवा लेने की धमकी दी और कहा कि आपको अरेस्ट कराने में दो मिनट लगेगा। इज्जत मिट्टी में मिलने की भी बात कही। महिला ने पुलिस को बताया कि डर की वजह से उसने और उसके पति ने मोबाइल का इंटरनेट बंद कर दिया। वाई-फाई से कनेक्ट होते ही साइबर अपराधियों का वीडियो कॉल आने लगता था।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

3 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

3 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

4 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

9 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

16 घंटे ago