समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में शनिवार को सेवानिवृत्त दो चौकीदारों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह सहित उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दोनों चौकीदारों के दीर्घकालीन सेवा योगदान की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्त चौकीदारों ने अपने कर्तव्यों का पालन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और अनुशासन के साथ किया। थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण और प्रशंसनीय रही है। पुलिस प्रशासन उनके योगदान को सदैव याद रखेगा। इस दौरान दोनों सेवानिवृत्त चौकीदारों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। विदाई के क्षणों में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और सुखमय जीवन की कामना की।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…