Samastipur

समस्तीपुर शहर के चकनूर में दुकानदार को निशाना बनाकर बदमाश ने चलायी थी गोली, पास खड़े युवक को गलती से लगी गोली, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकनूर बाइपास बांध के पास शुक्रवार की रात बदमाशों द्वारा एक युवक को हाथ में गोली मारकर जख्मी करने के मामले में पुलिस ने कारवाई करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान शहर के ही पंजाबी काॅलोनी के उदय कुमार दास के पुत्र निर्दोष कुमार के रूप में की गई है। वह मूल रूप से चकमेहसी का रहने वाला है। वहीं मुख्य आरोपी मो. जफरान अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना को अंजाम देने के बाद से ही वह फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी में जुटी है।

बता दें कि शुक्रवार की रात पंजाबी कॉलोनी निवासी चंन्धर राउत के पुत्र गगन कुमार (18 वर्ष) शहर के ही चकनूर बाइपास बांध के पास भोला नामक एक व्यक्ती के दुकान पर कुछ सामान लेने गया था। इस दौरान वहां पर पहले से मौजूद मो. जफरान ने गोली चला दी, जो पास ही मौजूद गगन कुमार के हाथ में लग गयी। गोली चलाने के बाद मुख्य आरोपी मो. जफरान और निर्दोष वहां से फरार हो गये। इधर स्थानीय लोगों ने जख्मी गगन को सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार जारी है। इस दौरान जख्मी गगन ने खुद ही परिजनों को फोन कर गोली लगने की सूचना दी। इधर गोली चलने की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंच पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी और छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दुकानदार पर चली गोली, गगन को लगी :

मिली जानकारी के अनुसार चकनूर बांध के पास भोला नामक शक्स के दुकान पर शाम होते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है। आये दिन यहां पर मारपीट की घटना होते रहती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मो. जफरान का अपराधिक छवि है और वह कुछ समय पूर्व जेल से वापस आया ही था। शुक्रवार की रात भी वह अपने साथियों के साथ भोला की दुकान पर मौजूद था। इस दौरान दुकानदार से विवाद होने पर उसने कमर से पिस्टल निकाल फायरिंग कर दी। गोली उसने भोला पर चलायी थी, लेकिन पास ही मौजूद गगन को गोली लग गयी। गोली लगने के बाद सभी बदमाश फरार हो गये।

इधर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने जख्मी के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जख्मी ने मो. जफरान और निर्दोष कुमार को आरोपित करते हुए नामजद किया है। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जख्मी के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। एक नामजद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। वहीं मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन थर्ड सेमेस्टर सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं का नामांकन आज से 5 सितंबर तक 

समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…

9 मिनट ago

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

10 घंटे ago