Samastipur

समस्तीपुर स्टेशन से खुलते ही राजधानी एक्सप्रेस पर असामाजिक तत्वों ने किया पथराव, B-5 कोच का शीशा टूटा

समस्तीपुर : समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेल खंड पर शुक्रवार की शाम राजधानी एक्सप्रेस को असामाजिक तत्वों ने निशाना बनाया। डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही ट्रेन संख्या 20503 राजधानी एक्सप्रेस पर समस्तीपुर और कर्पूरीग्राम स्टेशन के बीच अज्ञात लोगों ने अचानक पत्थरबाजी कर दी। पथराव के दौरान ट्रेन के B-5 कोच का शीशा टूट गया, जिससे यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई और ट्रेन परिचालन पर भी कोई असर नहीं पड़ा। यात्रियों द्वारा शिकायत किए जाने के बाद जब ट्रेन मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंची, तो वहां टूटे शीशे की मरम्मत कराई गई। आवश्यक कार्य पूरा होने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही समस्तीपुर आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश करोसिया पेट्रोलिंग के लिए मौके पर निकले, लेकिन अंधेरा होने के कारण पत्थरबाजी करने वाले बदमाशों को पकड़ने में सफलता नहीं मिल सकी। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

बताया जा रहा है कि यह पथराव की घटना समस्तीपुर स्टेशन से खुलने के बाद और कर्पूरीग्राम स्टेशन से पहले हुई। गौरतलब है कि हाल के दिनों में ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। इससे पहले वंदे भारत एक्सप्रेस, मौर्य एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेनों को भी असामाजिक तत्वों द्वारा निशाना बनाया जा चुका है, जिससे रेल सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

43 मिनट ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

49 मिनट ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

3 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

9 घंटे ago