Samastipur

हकीमाबाद में निर्माणाधीन पुल को अगस्त तक शुरू करने और पटेल मैदान में नये स्टेडियम निर्माण को लेकर DPR तैयार करने का CM ने दिया निर्देश

समस्तीपुर : हाउसिंग बोर्ड मैदान में अधिकारियों के साथ सीएम नीतीश कुमार ने समीक्षा बैठक की। इस दौरान हकीमाबाद में निर्माणाधीन आरसीसी पुल सह बाईपास सड़क और उसके एप्रोच पथ को अगस्त तक पूर्ण करने का निर्देश दिया है ताकि आम लोग शहर के जाम की समस्या से निजात पा सके और बाइपास के रूप में मुक्तापुर तक इसका उपयोग कर सके। इसके लिये विभाग को उन्होंने काम में तेजी लाने का निर्देश दिया है। इसके अलावे शहर के मगरदही घाट व मथुरापुर घाट के बीच बन रहे नये पुल को भी उन्होंने दो वर्ष के भीतर पूरा करने का टार्गेट दिया है।

वहीं जिले की महात्वाकांक्षी योजना मुक्तापुर मोईन में बन रहे इको टूरिज्म पार्क के निर्माण व उसके तीनों फेज को भी पूरा करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया। सीएम ने विशेष जोर देकर मुक्तापुर मोईन के कार्य में तेजी लाने और जल्द से जल्द जिले वासियों के लिये शुरु करने का टार्गेट दिया। वहीं समीक्षा बैठक के दौरान सात निश्चय-3 योजना के तहत स्वास्थ्य के कार्य को पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया है। वहीं सदर अस्पताल, सीएचसी, व स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों पर बहाली को लेकर भी निर्देशित किया।

सीएम ने हर पंचायत में सुधा के काउंटर खोलने, महिला उद्यमी को बढ़ावा देने, खेल को बढ़ावा देने, पटेल मैदान में स्टेडियम को नये सीरे से बनाने और डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया ताकि जिले के बच्चे को अन्य राज्य या जिला ना जाना पड़े। आने वाले दिनों में पटेल मैदान में राज्यस्तरीय स्टेडियम के रूप में विकसित किया जाएगा। वहीं इंडस्ट्रियल एरिया को बढ़ावा देने व उद्यमियों के निवेश को लेकर बियाडा की जमीन और क्षेत्रफल बढ़ाने के लिये भी निर्देशित किया। इसपर डीएम रोशन कुशवाहा ने मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि बियाडा के लिये 1200 एकड़ जमीन चिन्हित की गयी है, इसके अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है।

डीएम ने बताया आने वाले वर्षों में समस्तीपुर जिला बिहार का सेटर बनने जा रहा है। यहां से चार-चार एक्सप्रेस-वे गुजरेंगे। बता दें कि जिले से होकर आमस-दरभंगा एक्सप्रेस-वे, पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे, हल्दिया-रक्सौल एक्सप्रेस-वे गुजरेंगे और समस्तीपुर जिला ट्रांसपोर्ट के हिसाब से जिले का केंद्र विंदु बनने जा रहा है। राजधानी पटना से कनेक्टिविटी के लिये ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन भी जल्द शुरू हो जाएगा। इसका कार्य प्रगति पर है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

6 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago