समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मथुरापुर घाट पर बीती रात एक दर्दनाक हादसे में 7 वर्षीय भतीजी की मौत हो गयी जबकी उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मथुरापुर घाट के समीप बीती सोमवार की रात की है। जहां तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से बाइक सवार एक सात वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान मथुरापुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर अकबरपुर वार्ड संख्या-12 निवासी टिंकू मंडल की 7 वर्षीय पुत्री स्नेहा कुमारी के रूप में की गई है। वहीं घायल की पहचान मृतक बच्ची के चाचा आशीष कुमार के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने ट्रक को खदेड़कर पकड़ लिया, हालांकि चालक मौके से फरार हो गया। इधर सूचना मिलते ही मथुरापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी गयी। इस संबंध में मथुरापुर थाने की पुलिस ने बताया कि घटना के सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है और फरार चालक की गिरफ्तारी के छापेमारी जारी है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। इधर सड़क हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। 7 वर्षीय बच्ची की मौत के बाद परिजन बद-हवास थे। वहीं घायल का इलाज शहर के ही एक निजी अस्पताल में जारी है।
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…