Samastipur

10 हजार के ईनामी कमलेश पासवान को STF ने मुसरीघरारी थाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार, ढाई वर्षो से चल रहा था फरार

समस्तीपुर : एसटीएफ व सरायरंजन थाने की पुलिस ने रविवार को कारवाई करते हुए हत्याकांड के आरोपी व 10 हजार के इनामी बदमाश को मुसरीघरारी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के पिंकू पासवान के पुत्र कमलेश पासवान के रूप में की गई है। वह सरायरंजन थाना क्षेत्र के गोपालपुर में 29 मई 2022 की रात संतोष राम की हत्या मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। फरारी के दौरान पुलिस ने उसके उपर 10 हजार रूपये के ईनाम की भी घोषणा कर रखी थी। उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी में जुटी हुई थी।

बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से कमलेश पासवान को उसके घर से ही गिरफ्तार किया है। बता दें कि गोपालपुर निवासी उमेश राम के जेष्ठ पुत्र संतोष राम की 29 मई 2022 की रात छत पर सोये अवस्था में छुरा घोंपकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में घटना के अगले हफ्ते ही मृतक की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में उसने भी हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की थी। उसने पुलिस को बताया था कि प्रेम प्रसंग में रास्ते से हटाने के लिए उसने प्रेमी की मदद से पति की हत्या की थी। इस संबंध में सरायरंजन थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार कमलेश पासवान खुद को मृतक संतोष राम की पत्नी का भाई बता रहा है। हालांकि इस घटना को प्रेम-प्रसंग में अंजाम दिया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

1 मिनट ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

5 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

12 घंटे ago

विद्यापतिनगर में सड़क हादसे में एक बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी, रेफर

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर बोचहा स्थित प्रेम विहार पार्क…

22 घंटे ago

विद्यापतिनगर में गंगा-बाया की बाढ़ से दियारा में जिंदगी बेपटरी; खेत डूबे, मवेशियों संग सड़क किनारे पशुपालकों ने डाला डेरा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : गंगा और बाया नदी के बढ़ते जलस्तर ने प्रखंड के…

23 घंटे ago

विद्यापतिधाम में रेलवे की भूमि के सैकड़ों अतिक्रमणकारियों को पांच दिनों में अतिक्रमण खाली करने का अल्टीमेटम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर - बछवाड़ा रेलखंड पर अवस्थित…

23 घंटे ago