समस्तीपुर : आगामी 24 जनवरी को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन समस्तीपुर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में बुधवार को उप विकास आयुक्त (DDC) सूर्य प्रताप सिंह ने जननायक के पैतृक गांव कर्पूरी ग्राम का सघन भ्रमण व निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने कर्पूरी ग्राम स्थित स्मृति भवन एवं महाविद्यालय परिसर का जायजा लिया, जहां जयंती समारोह के मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। इसके साथ ही उन्होंने निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और कार्य की गुणवत्ता व समय-सीमा को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अभियंताओं को निर्माण कार्य शीघ्र एवं ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया।
DDC ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जयंती समारोह के अवसर पर बड़ी संख्या में अनुयायियों एवं गणमान्य अतिथियों के आने की संभावना है। ऐसे में साफ-सफाई, रंग-रोगन, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने लंबित कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा करने का निर्देश संबंधित कार्यपालक अभियंता को दिया। निरीक्षण के दौरान निदेशक डीआरडीए आशुतोष आनंद, जिला जन संपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय, कार्यपालक अभियंता (स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन-1) रवि कुमार गुप्ता सहित संबंधित सहायक अभियंता, कनीय अभियंता एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…
समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…