Samastipur

मोतिहारी से फरार प्रेमी जोड़ा समस्तीपुर से बरामद, मोबाइल सर्विलांस के आधार पर ढुंढते हुए पहुंची पुलिस कब्जे में ले हुई रवाना 

समस्तीपुर : मोतिहारी नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को समस्तीपुर नगर थाना पुलिस के सहयोग से फरार प्रेमी जोड़े को बरामद कर लिया। दोनों समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के बाइपास स्थित खाटू श्याम बिहारी मंदिर के समीप मौजूद थे। मोबाइल सर्विलांस के आधार पर लोकेशन ट्रेस होने के बाद मोतिहारी नगर थाना की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनों को कब्जे में लिया। दोनों ने शहर के ही एक मंदिर में शादी भी कर ली थी। युवक उम्र में युवती से करीब दो वर्ष छोटा है और मसाला दुकान में काम करता है। कार्रवाई के बाद मोतिहारी से पहुंची पुलिस टीम देर शाम दोनों को अपने साथ मोतिहारी लेकर रवाना हो गई।

युवक कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कलुआरा गांव का रहने वाला है, जबकि युवती मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र के पकड़ीदयाल सिरहा की रहने वाली बताई गई है। इस मामले में युवती के पिता ने 11 दिसंबर को मोतिहारी नगर थाने में बेटी के लापता होने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी पुत्री एसएस कॉलेज में ग्रेजुएशन चौथे सेमेस्टर की परीक्षा देने घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। इसके बाद अपहरण की आशंका जताते हुए उसके पिता ने मामला दर्ज कराया गया।

पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। युवक मोतिहारी में अपने रिश्तेदार के यहां आता-जाता था, इसी दौरान दोनों की दोस्ती हुई, जो बाद में प्रेम प्रसंग में बदल गई। इस संबंध में मोतिहारी नगर थाना की एसआई नंदनी कुमारी ने बताया कि मोबाइल सर्विलांस के जरिए दोनों की तलाश की जा रही थी। लोकेशन मिलने के बाद समस्तीपुर पहुंचकर दोनों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। मोतिहारी ले जाने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

10 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

11 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

11 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

16 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

23 घंटे ago