Samastipur

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर में कुष्ठ उन्मूलन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर/कल्याणपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर में लेप्रा सोसायटी द्वारा कुष्ठ उन्मूलन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में कुष्ठ रोग को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करना एवं लोगों को इसके प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा “कुष्ठ रोग का अंत करो, भेदभाव का अंत करो” नारा लगाकर लोगों को जागरूक किया गया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि कुष्ठ उन्मूलन के क्षेत्र में लेप्रा सोसायटी का योगदान अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि समाज में फैली गलत धारणाओं को समाप्त कर रोगियों को समय पर इलाज, सम्मान और सहयोग देना आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान कुष्ठ रोग की पहचान, उसके लक्षण एवं उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं। इस जागरूकता कार्यक्रम में मध्य विद्यालय कल्याणपुर पूर्व के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की भी सक्रिय सहभागिता रही।कार्यक्रम में लेप्रा सोसायटी के संयोजक जगर, मनीषा कुमारी, हेमंत कुमार, नूतन सिंह एवं सावित्री सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

मंदिर जाने के क्रम में महिला लापता, पुलिस खोजबीन में जुटी, कहीं भी दिखाई दें तो दें जानकारी

समस्तीपुर/सिंघिया : बिष्णुपुर डीहा पंचायत के वार्ड संख्या-5 की पंचडीहा गांव के मनोज कुमार सिंह…

18 मिनट ago

न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का दर्जा खत्म, यात्रियों को किराये में मिलेगी राहत

समस्तीपुर : खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड से दिल्ली जाने वाली न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12523/24) का…

5 घंटे ago

मधुमक्खी पालन से किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में 3 दिन की ट्रेनिंग शुरू

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने…

5 घंटे ago

जेल से बाहर आएंगे अनंत सिंह, दुलारचंद यादव हत्याकांड में JDU विधायक को मिली बेल

बिहार के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा की काॅपियों की जांच आज से शुरू

समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…

10 घंटे ago

समस्तीपुर की रहने वाली डॉक्टर ने वाराणसी में लिया इंसुलिन का ओवरडोज, खुद को 100 अधिक इंजेक्शन लगाए, डिप्रेशन में जान देने की कोशिश

समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा‎विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी‎ विभाग की…

10 घंटे ago