Samastipur

अज्ञात बदमाशों ने ग्रेजुएशन के छात्र को किया अगवा, एक लाख मांगी फिरौती, दोस्त के बर्थ-डे पार्टी में शामिल होने निकला था घर से

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जटमलपुर के समीप से मंगलवार को अपराधियों ने दरभंगा जिला के हनुमाननगर के ऊंचौली गांव के सिकंदर राय के पुत्र अभिषेक कुमार का अपहरण कर लिया। अपहर्ताओं ने उसके पिता को कॉल कर एक लाख रुपये की फिरौती की मांग की है। रुपये नहीं देने पर अभिषेक की हत्या की धमकी भी दी। अभिषेक बीए पार्ट-3 का छात्र है। दरभंगा हॉस्टल में रहकर पढाई करता है। सूचना मिलनते ही कॉल लोकेशन के आधार पर समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर जिले की पुलिस टीम ने सकरा इलाके में छापेमारी कर रही है। पुलिस टीम ने मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

उसकी निशानदेही पर अभिषेक को बरामद करने के लिए पुलिस टीम सकरा इलाके में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। अपहृत युवक के पिता किसान है। उसके पिता ने पुलिस को बताया है कि अभिषेक अपने दोस्त के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाने की बात बताकर घर से निकला था। इंस्पक्टर व थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने बताया कि अगवा हुए युवक के परिजन के द्वारा अब तक थाने में आवेदन नहीं दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

2 घंटे ago

‘बिहारी बाबु’ ईशान किशन बने SRH के कप्तान, अभिषेक शर्मा को भी बड़ी जिम्मेदारी

आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज…

2 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल कारा पहुंचे DM, ‘बंदी दरबार’ में सुनी कैदियों की समस्याएं, ओपन जिम का किया उद्घाटन

चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…

3 घंटे ago

यूजीसी नियम लागू कराने पटना की सड़कों पर उतरे छात्र, पुलिस से भिड़ंत्त; 7 हिरासत में

बिहार की राजधानी पटना में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नियम लागू करने के समर्थन में…

4 घंटे ago

चार साल बाद भी दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर ROB निर्माण शुरू नहीं

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर एनएचएआई की योजना के तहत आरओबी एवं…

5 घंटे ago