Samastipur

समस्तीपुर : ई-रिक्शा के झटका से सड़क किनारे कचरी बन रहे कराही में खौलते गरम तेल में गिरी दो किशोरी

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरुषोत्तमपुर चौक के समीप सड़क पर ई-रिक्शा से झटका लग जाने के कारण सड़क किनारे कचरी-बड़ी बना रहे चूल्हा पर गरम तेल में गिर जाने के कारण दो किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई। उसकी पहचान पुरुषोत्तमपुर गांव के वार्ड 6 निवासी सिकंदर साह की पुत्री नीतू कुमारी एवं राजेश शाह की पुत्री भारती कुमारी के रूप में हुई है। लोगों का बताना है कि पुरुषोत्तमपुर चौक के सभी अस्थाई रूप से सड़क किनारे हाट भी लगती है। वहीं सड़क किनारे से होकर ई रिक्शा गुजर रहा था जिसके झटका लगने के कारण कचरी बना रहे चूल्हा पर गरम तेल पर दो किशोरी गिर गई।

जिससे दोनों किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई है। दोनों का इलाज स्थानीय निजी क्लीनिक में कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद भारती कुमारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए डॉक्टर ने डीएमसीएच दरभंगा रेफर करने की बात कही है। वही इंस्पेक्टर व थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने बताया कि इस मामले में अब तक किसी ने आवेदन नहीं दिया है आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

3 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

5 घंटे ago

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

7 घंटे ago

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

10 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

11 घंटे ago

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

20 घंटे ago