Samastipur

समस्तीपुर के कई इलाकों में कल रविवार को सुबह 10 बजे से नहीं रहेगी बिजली, पानी का कर लें स्टाॅक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिला के उपभोक्ताओं के लिए यह महत्वपूर्ण सूचना है कि 4 जनवरी 2026 (रविवार) को जिले के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने पहले से ही अलर्ट जारी कर दिया है ताकि आम लोग समय रहते अपनी आवश्यक तैयारियां कर सकें। जानकारी के अनुसार 132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र, समस्तीपुर में 33 केवी मेन बस का विंटर मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। इस कार्य के कारण रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ग्रिड उपकेंद्र से जुड़ी सभी 33 केवी लाइनें बाधित रहेंगी।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह कार्य निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जो दीर्घकालीन रूप से उपभोक्ताओं के हित में है। 132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र, समस्तीपुर के कनीय अभियंता अजय कुमार ने बताया कि मेंटेनेंस अवधि के दौरान समस्तीपुर टाउन, कर्पूरी ग्राम, बिशनपुर, जितवारपुर, मोहनपुर, लगुनिया, ताजपुर ब्लॉक, पूसा ब्लॉक, कल्याणपुर ब्लॉक, वारिसनगर ब्लॉक एवं खानपुर ब्लॉक सहित अन्य संबद्ध क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।

ऐसे में घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यवसायिक प्रतिष्ठान, छोटे उद्योग, अस्पताल, बैंक और शैक्षणिक संस्थानों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। बिजली विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि बिजली से जुड़े जरूरी कार्य, जैसे मोबाइल चार्जिंग, इनवर्टर, पानी की व्यवस्था और अन्य आवश्यक तैयारियां सुबह 10 बजे से पहले ही पूरी कर लें।

बिजली विभाग की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि मेंटेनेंस कार्य को तय समय में पूरा कर बिजली आपूर्ति को यथाशीघ्र बहाल करने का प्रयास किया जाएगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह अस्थायी असुविधा भविष्य में बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए आवश्यक है। कनिय अभियंता अजय कुमार ने कहा कि इस प्रकार के मेंटेनेंस कार्य से तकनीकी खामियों को समय रहते दूर किया जाता है, जिससे गर्मी के मौसम में बड़े पैमाने पर बिजली कटौती की समस्या से बचा जा सके। इसी के साथ, विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और सतर्क रहने की अपील की है कि समय रहते जैसे पानी स्टॉक या किसी अन्य बिजली से संबंधित कार्यों को रविवार सुबह 10:00 बजे से पहले निपट ले अन्यथा आपको संध्या 5:00 बजे के बाद सुविधा बिजली का मिल पाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कॉलेज के हॉस्टल में सड़े-गले अवस्था में मिले शव मामले में ह’त्या की FIR दर्ज, DMCH में कराया गया पोस्टमार्टम 

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज के बंद पड़े पुराने हॉस्टल से अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव…

20 मिनट ago

छोटू ह’त्याकांड के गिरफ्तार अभियुक्त ने स्वीकारी कांड में अपनी संलिप्तता, पूर्व के बकाया व आपसी रंजिश को लेकर दिया था घटना को अंजाम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [बिपुल कुमार सिंह] : विद्यापतिनगर थाना कांड संख्या 129/26 छोटू हत्याकांड के प्राथमिक अभियुक्त…

30 मिनट ago

समस्तीपुर : राजधानी एक्सप्रेस में 26 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, NDPX एक्ट के तहत केस दर्ज

समस्तीपुर : स्थानीय समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा विशेष जांच अभियान के दौरान राजधानी…

52 मिनट ago

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

10 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

10 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

16 घंटे ago