Samastipur

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम का पालन नहीं करने वालों को परिवहन विभाग ने गुलाब का फूल देकर समझाया

समस्तीपुर : जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने जिला सड़क सुरक्षा जागरूकता माह 2026 का आयोजन किया है। यह विशेष अभियान 1 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक जिले भर में चलाया जाएगा। इसे रोको-टोको अभियान नाम दिया गया है। इस अभियान के तहत बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे चालकों को रोककर उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही, ऐसे चालकों को गुलाब फूल देकर यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

यह अभियान जिला परिवहन पदाधिकारी विवेक चंद्र पटेल स्वयं समस्तीपुर-दरभंगा मुख्यपथ पर अभियान के तीसरे दिन रोको-टोको अभियान का निर्वहन किए। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य दंडात्मक कार्रवाई के बजाय लोगों को समझाना और सतर्क करना है। अधिकारियों द्वारा चालकों को बताया जा रहा है कि हेलमेट न पहनने से दुर्घटना की स्थिति में सिर में गंभीर चोट लगने की आशंका रहती है, जिससे जान का खतरा बढ़ जाता है।

इसके साथ ही ट्रैफिक सिग्नल का पालन, पैदल यात्रियों को प्राथमिकता, लेन ड्राइविंग, अनावश्यक हॉर्न न बजाने और एंबुलेंस जैसे आपातकालीन वाहनों को रास्ता देने की अपील भी की जा रही है। जिला परिवहन पदाधिकारी विवेक चंद्र पटेल ने इस अवसर पर कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर दिया कि थोड़ी-सी सावधानी और नियमों का पालन करके अनेक अनमोल जिंदगियों को बचाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से स्वयं जागरूक बनने और दूसरों को भी सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित करने की अपील की।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

6 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

6 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

8 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago