Samastipur

समस्तीपुर जंक्शन पर हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस में लावारिस बैग से बीयर बरामद, जांच में जुटी रेल पुलिस

समस्तीपुर : स्थानीय रेलवे जंक्शन पर हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस ट्रेन से रेल पुलिस ने लावारिस हालत में बीयर बरामद की है। यह कार्रवाई नियमित जांच अभियान के दौरान की गई। रेल थाना अध्यक्ष बीरबल कुमार ने बताया कि हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस के एस-9 कोच में सीट संख्या चार के नीचे एक संदिग्ध बैग रखा हुआ मिला। शक होने पर पुलिस टीम ने बैग की तलाशी ली, जिसमें शराब की कई बोतलें पाई गईं।

उन्होंने बताया कि मौके पर बैग के साथ कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। बरामद बीयर को जब्त कर लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब किसकी है और इसे कहां से लाया गया था। इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। रेल पुलिस का कहना है कि ट्रेनों में अवैध शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

7 मिनट ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

32 मिनट ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

50 मिनट ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

11 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

11 घंटे ago