समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

होमगार्ड जवान को नम आंखों से दी गयी श्रद्धांजलि, ड्यूटी के दौरान ट्रैक्टर की ठोकर से हो गये थे जख्मी, इलाज के दौरान हुई मौत

IMG 20250923 WA0025

समस्तीपुर : ड्यूटी के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हुए होमगार्ड जवान गौतम शर्मा की इलाज के क्रम में मौत हो गई। निधन के बाद रविवार को उनका पार्थिव शरीर गृह रक्षा वाहिनी जिला कार्यालय लाया गया, जहां होमगार्ड जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी। जैसे ही शव कार्यालय परिसर पहुंचा, माहौल शोकाकुल हो गया। साथी जवानों ने नम आंखों से अपने सहकर्मी को अंतिम सलाम किया और उनके कर्तव्यनिष्ठ जीवन को याद किया।

जवानों ने कहा कि गौतम शर्मा हमेशा ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी निभाते रहे। इस अवसर पर विभाग की ओर से मृतक के स्वजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि नियम के अनुसार मृतक के परिवार को सभी लाभ और सहायता समय पर उपलब्ध कराई जाएगी। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को संबल देने की प्रार्थना की।IMG 20251220 WA0094

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

जिला संघ के अध्यक्ष कैलाश कुमार झा ने कहा कि संघ की ओर से सभी सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की गई है, ताकि स्वजनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मौके पर पूर्व अध्यक्ष कामेश्वर राय सहित अन्य पदाधिकारी व जवान मौजूद थे। सम्मान समारोह के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए स्वजनों द्वारा पैतृक गांव कल्याणपुर ले जाया गया। उल्लेखनीय है कि बीते बुधवार को एसडीओ कार्यालय के गेट के पास ड्यूटी के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली की ठोकर से गौतम शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

यहां देखें वीडियों :

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20250204 WA0010

IMG 20250821 WA0010

file 00000000201c7207a5243d349b920613

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150