Samastipur

मिथिला ग्राम नाबार्ड रुलर मार्ट का समस्तीपुर DDC ने किया अवलोकन

समस्तीपुर : समस्तीपुर के उप विकास आयुक्त (DDC) सूर्य प्रताप सिंह ने मंगलवार को समस्तीपुर शहर के चीनी चौक स्थित मिथिला ग्राम नाबार्ड रुलर मार्ट का अवलोकन किया। उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह ने मिथिला पेंटिंग कलाकारों एवं समूह के सदस्यों से रू-ब-रू होते हुए कलाकारों एवं मार्ट की सराहना की। उन्होंने मार्ट को डिजिटल प्लेटफार्म पर लाने के लिए एमबीए एक्सपर्ट से प्रशिक्षण तथा ऑनलाइन मार्केटिंग के बारे में जानकारी दी। मिथिला की परंपरा के अनुसार कलाकारों ने पाग, शाॅल से डीडीसी का स्वागत किया।

डीडीएम नाबार्ड अभिनव कृष्ण ने बताया कि नाबार्ड के ग्राम्य विकास निधि योजनान्तर्गत अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन द्वारा तीस प्रतिभागियों को साठ दिवसीय मिथिला पेंटिंग की प्रशिक्षण वर्ष 2022 में दी गयी थी। तत्पश्चात कलाकारों की उत्पाद की विपणन हेतु रुरल मार्ट की स्थापना हेतु नाबार्ड द्वारा सहायता प्रदान की गई थी।

समूह के सदस्य एवं मिथिला पेटिंग कलाकार मधु ठाकुर, मुस्कान, प्रेरणा कुमारी, गायत्री कुमारी, रजनी कुमारी, सौम्या सुमन, माधवी कुमारी, गुड़िया कुमारी ने बताया कि हमलोगों को प्रशिक्षण से पहले पेंटिंग की लाईन भी खिंचने नहीं आती थी, अब हमलोग पेंटिंग के अलावे सूट, दुपट्टा, साड़ी, बेडशीट, शाॅल, पाग, पर्स, फाईल इत्यादि सभी पर मिथिला पेंटिंग करते हैं। हमलोगों के द्वारा बनाए गए मिथिला पेंटिंग उत्पाद तथा एफपीओ द्वारा निर्मित श्री अन्न उत्पाद मार्ट एवं अन्य राज्यों में राष्ट्रीय स्तर के नाबार्ड मेला के माध्यम से बिक्री हो रही है। जिससे हमलोगों की आमदनी में बढ़ोतरी हुई है। मौके पर संस्था के सचिव ललित कुमार, देव कुमार, प्रिया कुमारी, निशु कुमारी, सोहानी कुमारी, निशु कुमारी आदि थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

2 घंटे ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

2 घंटे ago

Patna Metro: पटना मेट्रो ने रचा इतिहास, 5.2 किलोमीटर सुरंग की खुदाई पूरी; रेलवे स्टेशन समेत कई जगह आना-जाना आसान

पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…

4 घंटे ago

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

10 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

11 घंटे ago