Samastipur

लूट के बाद बदमाश कर रहे थे चिकन पार्टी, समस्तीपुर पुलिस ने मुर्गा पकाते रंगेहाथों दबोचा

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के घटहो थाना क्षेत्र अंतर्गत कांचा गांव में अमरसिंह स्थान के पास शुक्रवार सुबह लूट की एक वारदात सामने आई। बाइक सवार तीन अपराधियों ने ओवरटेक कर एक मुर्गा व्यवसायी की पिकअप को रास्ते में रोक लिया और हथियार दिखाकर उससे आठ हजार रुपये नकद तथा पांच मुर्गे लूट लिए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस हरकत में आई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अपराधियों के फरार होने की संभावित दिशा में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीनों बदमाशों को लूटे गए मुर्गों को आग पर पकाते हुए रंगेहाथ दबोच लिया।

शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी विवेक कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि छापेमारी के दौरान घटना में प्रयुक्त एक बाइक भी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपितों ने पूछताछ में लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।पकड़े गए आरोपितों की पहचान बहादुरपुर निवासी रामबाबू राय के पुत्र मिथिलेश कुमार, बैजनाथ महतो के पुत्र रितेश कुमार और कैलाश महतो के पुत्र सुमित कुमार के रूप में हुई है। डीएसपी ने बताया कि रितेश कुमार का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस सभी को न्यायिक हिरासत में भेज आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

6 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

8 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

8 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

9 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

19 घंटे ago